नई दिल्ली, जुलाई 30 -- एंटी पेपर लीक बिल यानी 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' लोकसभा में पारित होने के बाद आज (गुरुवार, 30 जुलाई को) राज्यसभा में पेश कर दिया गया है और सदन में इस पर चर्चा हो रही है। विपक्ष की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे ने चर्चा की शुरुआत की। अपनी बात रखते हुए खरगे ने शायरी से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि 'मासूम सिसकते रहे और पेपर चुराने वाले हंसते रहे।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नए बिल से कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि इसमें सिर्फ जुर्माना और सजा बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। खरगे ने पिछले हफ्ते छात्रों के संसद मार्च के दौरान उन पर हुई बर्बरता पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और उन पर पुलिसिया जुल्म के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कह...