नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- आम आदमी पार्टी के पार्षद दौलत पवार ने दो पुलिसकर्मियों पर जाति सूचक शब्द बोलने और गाली देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद सिविल ड्रेस में दो लोग आए और मुझे गाली देते हुए धक्का दिया। छानबीन में पता चला कि वे पुलिसकर्मी हैं। पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक शब्द बोलकर दंगा भड़काने की कोशिश की। दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- दिल्ली 'थप्पड़कांड' पर AAP प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट! वीडियो में जरनैल सिंह भी दिखे यह भी पढ़ें- महिलाओं से छेड़छाड़, मेरा गला दबाया; सौरभ भारद्वाज ने पुलिसकर्मियों के ...