लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार। आप पार्टी ने झामुमो समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विलासी तोपनो का समर्थन किया है। मंगलवार को शहर के जुबली रोड में अवस्थित होटल कार्निवाल में आम आदमी पार्टी के नगर निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र चौबे ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होने नगर के मतदाताओं से विलासी तोपनो को विजयी बनाने की अपील की। श्री चौबे ने कहा कि विलासी तोपनो काफी दिनों से समाजसेवा के क्षेत्र मे सक्रिय रही है और उनकी क्षेत्र में एक पहचान है। उन्होने कहा कि इस चुनाव में विलासी तोपनो की जीत पक्की है। मौके पर आप पार्टी के जिला प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अरूण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, मो शराफत, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, ममता देवी, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव और सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.