आप ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें परमिंदर सिंह गोल्डी, गुरुमीत सिंह मीत हेयर, हरजोबन जीत सिंह रंधावा और कई अन्य पुराने कार्यकर्ताओं समेत 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई पीएसी की बैठक में चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। इससे पहले 31 अक्तूबर को पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- 2 सांसद उतारे, 8 सीटिंग MLAs के टिकट काटे; पंजाब में AAP का तूफानी दांव: जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 71 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.