बुलंदशहर, जनवरी 3 -- देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को आम आदमी पार्टी ने मनाई। आम आदमी पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश प्रवक्ता.. विकास शर्मा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह लोधी.. ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने आह्वान किया कि माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। महासचिव संजय मित्तल., धीरजपाल सिंह,विनयकुमार,आरिफ खान,रवि, तेजपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.