बस्ती, जून 22 -- बस्ती। भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं के दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट के आरोपों तथा राम भक्तों की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा 420 रुपये का चेक तैयार कर भेजा। जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं। चंदा चोरी घोर निंदनीय है। भिक्षाटन करने वालों में अब्दुल कयूम, उमेश शर्मा, शेषपाल चौधरी, राम सजन सूर्यबंशी, जियालाल यादव व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गजनवी ने सोमनाथ लूटा, भाजपा ने राम मंदिर: जुगराज सिंह -- यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चंदा घोटाले के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावे...