गाजीपुर, मार्च 2 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने राईनी के परिवार को सांत्वना दी और कहा कि इस कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान, दिल्ली में कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए दानिश आजाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने झूठ और फरेब से जनता को गुमराह किया, जिसका जवाब जनता ने चुनाव में दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप जनता से किए वादों पर खरी नहीं उतरी, जिसके कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। अब बेबुनियाद बयान देकर ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी क...