बेगुसराय, फरवरी 27 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब नीति मामले में जेल गए अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को अदालत द्वारा बाइज्जत बरी किया जाना न्यायपालिका की निष्पक्षता का प्रमाण माना जा रहा है। इस निर्णय का विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक हलकों में स्वागत किया गया है। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक डॉ. जितेन्द्र राय ने कहा कि इस प्रकरण ने यह सवाल खड़ा किया है कि चुनावी मौसम में जांच एजेंसियों की कार्रवाई अक्सर राजनीतिक विवाद का कारण क्यों बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के उपयोग को लेकर जनमानस में अविश्वास की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का प्रयोग प्रतिशोध के बजाय जनहित और पारदर्शिता के लिए होना चाहिए। अदालत का निर्णय लोकतांत्रिक संस्थ...