किशनगंज, मार्च 1 -- बिशनपुर। निज संवाददाता आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य लोगों को कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर जिले के आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की । आम आदमी पार्टी के किशनगंज जिलाध्यक्ष मो. शकील ने इस बाबत कहा कि कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया कि सत्य को परेशान किया जा सकता है,लेकिन सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता। आप नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पार्टी के वरीय नेता मनीष सिसोदिया और अन्य लोगों को केंद्र की सरकार ने साजिश के तहत फंसाने का काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...