मेरठ, फरवरी 22 -- मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है। कांग्रेस वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है। एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एआई समिट समारोह स्थल पर विदेशी डेलीगेट्स के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। कांग्रेस वालों को देश तो जानता है कि पहले से ही नंगे हैं, तो कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी। कांग्रेस के लोगों ने जो कुछ किया वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी दिवालिया हो गई है। जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। कांग्रेस को मोदी से नफरत है। ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को गाली देते है। ठीक है आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है। तो हम इसको भी सहन कर लेंगे। लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था।...