प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आप जिले में बैठकर ब्लॉक चलाएंगे। आपके बीडीओ हमारे प्रतिनिधियों से मिलते तक नहीं हैं। जब आपसे बात करते हैं तो आप हमारे प्रतिनिधियों से कहते हैं कि मुझे नेतागीरी मत सिखाओ। सांसद भदोही विनोद कुमार बिंद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में डीडीओ जीपी कुशवाहा पर कुछ इसी प्रकार नाराजगी जाहिर की। सांसद ने बैठक शुरू होते ही डीडीओ और डीसी मनरेगा गुलाब चंद्र की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। इसका अधिकांश जन प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने की।सह अध्यक्ष सांसद भदोही ने बैठक शुरू होते ही डीडीओ पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के प्रतापपुर व हंडिया विधानसभा क्षेत्रों में डीडीओ विकास कार्यों पर ध...