बहराइच, सितम्बर 28 -- बहराइच, संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने इस देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। आजादी के दीवानों ने देश को मुक्त कराने के लिए अपना खून बहाया था, और आज हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देशवासियों की जान बचाने के लिए अपना खून दें। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: शहीद भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर इस अवसर पर राजत चौरसिया, अनुज प्रमार पाठक, श्रद्धील अहमद, अरुण अमार सिंह, ह...