उदयपुर, अगस्त 2 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। शर्मा ने पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार तथा कर्मचारियों की सैलरी में देरी का आरोप लगाया। उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य के कर्मचारियों को समय पर पेमेंट के मामले में मौजूदा सरकार के रिकॉर्ड की तुलना पिछली सरकार के समय हुई लगातार देरी से की। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री जी, आप जादूगर हैं, लेकिन कांग्रेस में आप अपनी चालाकी के लिए जाने जाते हैं। आप इसमें माहिर हैं। कांग्रेस के लोग ही मुझे ऐसा बताते हैं। लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपके समय में हमारे कर्मचारियों को सैलरी कैसे मिलती थी? रोडवेज कर्मचारियों को आठ या नौ म...