शिमला, अक्टूबर 1 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को रोहड़ू के चिड़गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ शिक्षा, साक्षरता और मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी, MRI तथा 3 टेस्ला MRI जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की। इसी दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्कूली बच्चों से भी बातचीत की और उनके मासूम सवालों के जवाब भी दिए। इसी दौरान एक बच्ची ने उनसे पूछ लिया कि जब वो छोटे थे तो उनकी दादी-नानी उन्हें कौन सी कहानी सुनाया करती थीं। जिसके जवाब में सुक्खू ने कहा कि अपने बचपन में उन्होंने अपनी दादी से सात बहनों की कहानी सुनी थी। सीएम सुक्खू ने इस घटना का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह उस बच्ची के सवाल ने उन्ह...