नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का सवाल अपने ही देश में तिरंगा झंडा फहराना हो गया अपराध- केजरीवालनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पूछा है कि क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा झंडा फहराना अपराध है। उन्होंने इसकी तुलना 1975 के आपातकाल से करते हुए सीजेपी नेताओं को जेल भेजने को गलत बताया है। यह भी पढ़ें- तिरंगे वाली बात पर कपिल मिश्रा का केजरीवाल को जवाब, याद दिलाया लाल चौक उधर आप के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने केन्द्र सरकार से पूछा है कि भारत माता की जय बोलना और तिरंगा फहराना अब भारत में गुनाह हो गया है। उन्होंने कहा कि आशुतोष...