वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट पर मंदिर के लिए जमीन खरीद में घोटाला का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 92 लाख 86 हजार रुपये की नजूल जमीन को 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया। सांसद ने एसआईटी से अलग एक अन्य विशेष कमेटी से जांच कराकर दोषियों की गिरफ्तारी और ट्रस्ट को भंग करने की मांग की है। सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने रजिस्ट्री के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि जिस 0.645 हेक्टेयर भूमि पर मंदिर बना है, उसके सम्बंध में एसडीएम ने 22 जुलाई 2024 को एक आदेश में स्पष्ट लिखा है कि यह नजूल भूमि है। यह भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा मामले में SIT ने शुरू की जांच, जानें पहले दिन क्या-क्या हुआ इसका क्रय-विक्रय तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक उसे फ्रीहोल्ड न कि...