सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- डुमरियागंज। आम आदमी पार्टी के बैनर तले 16 फरवरी को नफरत मिटाओ संविधान बचाओ पदयात्रा व जनसभा का आयोजन डुमरियागंज में होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल होंगे। पदयात्रा प्रात: 10:30 बजे बेवां चौराहे से प्रारम्भ होकर तिलगड़िया, सिकहरा, जबजौआ, हल्लौर, बैदौला, मंदिर चौराहा, तहसील होते हुए डुमरियागंज कन्या इंटर कॉलेज पहुंचेगी। यहां सांसद संजय सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष काजी इमरान लतीफ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कार्यक्रम में समय से पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...