लखनऊ, अगस्त 25 -- आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की मरम्मत को धन उनकी पार्टी के अभियान चलाए जाने के कारण जारी किया गया है। जर्जर स्कूलों की हकीकत को दिखाने के लिए पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बाद 604 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अगले एक महीने में सभी जिलों के जर्जर स्कूलों, शौचलाय व मिड डे मील से संबंधित समस्याओं की लिखित शिकायत बीएसए, शिक्षा निदेशक व शासन को भेजेंगे। अगर एक महीने में इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह आप कार्यकर्ता फिर से स्कूलों की पोल खोल अभियान चलाएंगे। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में आप नेता पर केस वहीं जिन कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर...