लखनऊ, सितम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप) के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडेय, आप के प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा और आप की आईटी सेल के बलदेव सिंह सैंथवार समेत उनके तमाम साथी ने रविवार कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने इन्हें और इनके साथ आए अन्य लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद उपस्थित रहे। सदस्यता लेने वालों में गोरखपुर से विक्रम सिंह, अंगद यादव, आकाश श्रीवास्तव, निशांत सिंह, आदर्श सिंह, मनोज सिंह आदि थे। वहीं, कन्नौज से बृजेश यादव, हरिओम राजपूत और राधारमन आदि ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। इस अवसर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस के ...