सहारनपुर, जनवरी 4 -- आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को गांधी पार्क में भारतीय समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत माता सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई। आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके योगदान पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष संजय कुमार जैन ने माता सावित्रीबाई फूले के विचारों और उनके समाज में महिलाओं के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस दौरान दीपक शर्मा, संजीव दत्त शर्मा, आदित्य गर्ग, मनपाल सिंह, हरपाल सिंह, शहजाद मलिक, मोहम्मद मुर्तजा, अमजद खान, धर्मपाल, सुशील जैन, डॉक्टर भोपाल सिंह, कैलाश चंद्र, इम्तियाज और अमरदीप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...