आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। काशी के मणिकर्णिका घाट पर स्थित प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों के ध्वस्तीकरण का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि मणिकर्णिका घाट हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, जहां मोक्ष की मान्यता जुड़ी है। ऐसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर प्राचीन मंदिरों का ध्वस्तीकरण न केवल करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि यह भारत की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर भी सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हों...