बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- आप करें कारोबार, हम देंगे पैसे, बनें आत्मनिर्भर : महाप्रबंधक पतासंग में मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम में लोगों को दी गयी बैंकिंग जानकारी 11 करोड़ के लोन हुए स्वीकृत, नालंदा के युवा अपने दम पर बढ़ाएंगे कारोबार फोटो : पतासंग बैंक : रहुई प्रखंड के पतासंग में शनिवार को मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम में शामिल पीएनबी के महाप्रबंधक आशुतोष कुमार झा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के पतासंग में शनिवार को मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम हुआ। इसमें पीएनबी के महाप्रबंधक आशुतोष कुमार झा ने युवाओं व लोगों से कहा कि आप निडर होकर अपना कारोबार करें, उसे बढ़ाएं, उसके लिए हम (बैंक) पैसे देंगे। यह भी पढ़ें- पीएनबी ने आवेदकों को बांटे लोन आप खुद का कारोबार कर आर्थिक तौर से न सिर्फ आत्मनिर्भर बनें, बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध क...