बांदा, दिसम्बर 15 -- बांदा। डीएम ने सोमवार को महुआ में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। एक कक्षा में बच्चे शोर मचाते मिले। बताया कि साइंस की शिक्षिका आज नहीं आई हैं। इस पर दूसरी शिक्षिका से डीएम ने सवाल किया कि आपकी क्वालिफिकेशन क्या है? शिक्षिका बोली एमएससी तो डीएम ने कहा कि आप बच्चों को साइंस नहीं पढ़ा सकती हैं क्या? मैं अभी पढ़ा सकती हूं। उन्होंने विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका समेत तीन का वेतन रोक दिया। 15 दिन से अनुपस्थित एक शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम जे.रीभा सोमवार को महुआ ब्लाक मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय निरीक्षण करने पहुंची। बालिकाओं की कक्षाएं, डारमेट्री, कम्प्यूटर लैब, किचन आदि को देखा। यहां शिक्षिका दीपिका तिवारी, लेखाकार श्यामकली कुशवाहा एवं हेड क...