नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Facebook यूजर्स की मदद के लिए एक नया तरीका ला रहा है, जिससे वे पहचान सकें कि वे किसी असली व्यक्ति से बात कर रहे हैं या AI से बनी प्रोफाइल से। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने 'Facebook Verified' लॉन्च किया है, जो एक फ्री वेरिफिकेशन बैज है। यूजर्स इसे सेल्फी वीडियो चेक पूरा करने के बाद पा सकते हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स की वजह से फेक प्रोफाइल, असली जैसी दिखने वाली तस्वीरें और ऑटोमेटेड बातचीत बनाना आसान हो गया है। Facebook का कहना है कि इस नए बैज का मकसद ऑनलाइन बातचीत को ज्यादा भरोसेमंद बनाना है, खासकर उन जगहों पर जहां यूजर्स अजनबियों से जुड़ते हैं।छोटा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करना होगा आम तौर पर मशहूर हस्तियों या पेड सब्सक्रिप्शन से जुड़े पारंपरिक वेरिफिकेशन बैज के उलट, 'फेसबुक वेरिफा...