गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर। विश्व आप्टोमेट्री दिवस पर आप्टोमेट्रिस्ट वेलफेयर सोसायटी द्वारा महानगर के नौका विहार पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में आईएमए सचिव डॉ. वाई सिंह ने नियमित नेत्र परीक्षण, समय पर उपचार एवं जागरूकता को बेहतर दृष्टि के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष बीके राय, शिवप्रताप शुक्ल, शम्भू शरण पांडेय, संदीप कन्नौजिया, मुस्ताक आलम, देव बी पाण्डेय, रमाशंकर गुप्ता, एनके चौधरी, शाहिद, अनुराग त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...