आपूर्ति विभाग ने अब निकाला डीएसडी का टेंडर
जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- आपूर्ति विभाग ने डोर स्टेप डिलिवरी का ऑनलाइन टेंडर निकाल दिया है। इस बार यह टेंडर जेम पोर्टल पर जारी किया गया है। आवेदक 8 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 10 प्रखंडों के लिए निकाला गया है। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र का टेंडर अलग से विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने निकाला है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र का टेंडर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह एसएफसी के जिला प्रबंधक की ओर से निकाला गया है। आवेदन की अनेक शर्तें हैं। बीते कई वर्षों से डीएसडी का टेंडर नहीं निकाला गया है। इस टेंडर में वही ट्रांसपोर्टर अथवा परिवहन अभिकर्ता शामिल हो सकते हैं, जो जेम पोर्टल पर निबंधित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.