लातेहार, मई 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को एमओ मोनू कुमार पंडित की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में अप्रैल के दौरान जन वितरण प्रणाली के तहत हुए राशन वितरण की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वितरण नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- चंदवा में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न, 16 मई से घर-घर सर्वे शुरूबैठक में निर्देश एमओ ने कम वितरण करने वाले डीलरों को कड़ी चेतावनी देते हुए मई में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को समय पर खा...