मथुरा, मई 30 -- मेरा युवा भारत व जिला पूर्ति विभाग के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे एवं तीसरे दिन युवाओं ने भारतीय खाद्य निगम राज्य भंडार एवं मंडी समिति का भ्रमण कराया। इसमें उन्हें सरकारी खरीद, खाद्यान्न भंडारण, स्टैकिंग, सुरक्षा उपाय एवं निगरानी प्रणाली का व्यवहारिक ज्ञान दिया। प्रतिभागियों को मंडी में भंडारण कक्ष का निरीक्षण कराया, जहां अधिकारियों ने वैज्ञानिक ढंग से खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता संरक्षण एवं उचित दर की दुकानों तक वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही नियमित निरीक्षण, कीट नियंत्रण, स्टॉक प्रबंधन एवं अभिलेखीकरण की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को सरकारी योजना व व्यवस्थाओं की जानकारी देना है। लेखाकार सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक रामवीर शर्मा...