रुडकी, जनवरी 31 -- वार्ड एक लक्सर गांव में राशन दुकान पर क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने महिला राशन डीलर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपूर्ति निरीक्षक राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करने के लिए दुकान पर गई थी। नगर के वार्ड एक में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तमाम शिकायतों के चलते पिछले दिनों निलंबित हो गई थी। तभी से इस दुकान को चलाने का जिम्मा मिर्जापुर सादात (खानपुर) की महिला राशन डीलर सुषमा देवी के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...