गढ़वा, अप्रैल 2 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल शामिल हुए। मौके पर मनरेगा के आपूर्तिकर्ताओं के पास रॉयल्टी के मद में बाकी 40 लाख रुपए रिकवरी करने के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया। उक्त क्रम में सभी आपूर्तिकर्ताओं को 4 अप्रैल तक का समय दिया गया है। बैठक में बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगर 4 अप्रैल तक रॉयल्टी के मद की राशि आपूर्ति कर्ताओं द्वारा जमा नहीं की जाती है तो संबंधित आपूर्ति कर्ता को ब्लैक लिस्ट करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें भविष्य में मनरेगा में सामग्री भुगतान से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बीडीओ ने कहा की सभी पंचायत सचिवों को यह निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.