गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यू-डायस 2025-26 के अंतर्गत छात्र एवं स्कूल प्रोफाइल की डाटा एंट्री को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिन विद्यालयों में अब तक डाटा एंट्री, सत्यापन व अपडेशन का कार्य अधूरा है, उन्हें इसे तत्काल पूरा करने को कहा गया है। निर्देशों में छात्र प्रोफाइल तैयार करने और आपार आईडी सृजन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। सभी विद्यार्थियों की यूनिक आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा। सरकारी व निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। समय-सीमा का पालन न करने पर संबंधित प्रधानाचार्य या जिम्मेदार शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...