बहराइच, अगस्त 21 -- फखरपुर, संवाददाता। थाना परिसर में शुक्रवार को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दौरान फायर विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस कर्मियों को आग पर काबू पाने के तरीके बताए। फायर यूनिट कैसरगंज प्रभारी गया बक्श सिंह ने बताया कि आग लगने पर क्या करना चाहिए तथा रास्ते में अग्शिमन वाहन को देखने पर उनका क्या व्यवहार होना चाहिए। बताया कि आग से बचाव किस प्रकार करनी चाहिए। आग लगने पर कौन सा सामान प्रयोग करेंगे सभी जानकारी दी। कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर में आग लगने पर उसे सूती कपड़े के गमछे या चादर की मदद से बुझाया जा सकता है। सिलेंडर के अंदर की गैस ठंड होती है। गैस सिलेंडर में आग लगाकर प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर से उंगली से आग बुझाकर सभी को तरीका बताया। प्लास्टिक की बाल्टी से आग बुझाकर बताया गया। सभी को घर में ए...