हाथरस, अप्रैल 29 -- हाथरस। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समय रहते आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से ही समुचित तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्तर पर संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें, बाढ़ नियंत्रण एवं निरोधक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें, मजदूर, मशीनरी, पंप, डीजल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जल निकासी एवं राहत-बचाव कार...