रिषिकेष, मार्च 2 -- उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की ओर से बैराज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हितधारकों के साथ ही स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर उन्हें निगम के महाप्रबंधक शैलेश कुमार मिश्रा ने आपात स्थिति में बैराज से जल निकासी के दौरान सतर्कता और बचाव संबंधी उपायों से अवगत कराया। सोमवार को पशुलोक में आयेाजित बैठक में महाप्रबंधक शैलेश ने बाढ़ की संभावित परिस्थितियों और अचानक पानी की निकासी के दौरान की सतर्कता और बचाव के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बैराज के निचले क्षेत्र के लोगों को इस तरह की स्थिति में जागरूक रहने पर भी जोर भी दिया। बताया कि जलाशयों से पानी छोड़ने पर पूर्व की सूचना, सतर्कता और समन्वय काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें बैराज से निचले इलाकों के लोगों को समय-समय पर मिलने वाली ज...