सोनभद्र, मार्च 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। पेट्रोलियम पदार्थो की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को विक्रय प्रबन्धक (खुदरा बिक्री) डीजल- पेट्रोल और रसोई गैस डीलरों केसाथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों एवं विक्रय प्रबन्धक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डीएम बीएन सिंह ने कहा कि सभी पेट्रोल पम्प के संचालक पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल तथा सीएनजी की उपलब्धता बनाये रखें। आम-जनमानस को किसी भी प्रकार से कठिनाई का सामना न करना पड़े। सभी पेट्रोल पम्प के संचालक आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस आदि को देने के लिए पेट्रोल और डीजल का आरक्षित स्टाक बनाये रखेंगे। संचालक प्रतिदिन की औसत बिक्री एवं अन्तिम उपलब्धता की सूचना अनिवार्य रूप से तेल कम्पनियों के अधिकारियों के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.