देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में देवघर पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को पुलिस केंद्र के मीटिंग हॉल में कार्डियोपलमोनरी रिससिटेशन पर विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होकर लगभग डेढ़ घंटे तक चला। प्रशिक्षण संचालन एम्स, देवघर के वरीय डॉक्टर और उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों से एक-एक सहायक उपनिरीक्षक और एक-एक आरक्षी को शामिल किया गया। बाबा मंदिर थाना के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने भी प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई, हालांकि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को इसमें शामिल नहीं किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर ने अचानक हृदयगति रुकने जैसी गंभीर आपात स्थिति से निपटने क...