अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़। जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को ईएमटी दिवस मनाया गया। उत्कृष्ट सेवा देने वाले इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 102 व 108 एंबुलेंस सेवा के रीजनल मैनेजर नेहाल राजा ने कहा कि एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचने से पहले दी जाने वाली चिकित्सा (प्री-हॉस्पिटल केयर) पूरी तरह ईएमटी के कंधों पर टिकी होती है। आपात स्थिति वही मरीज का जीवन बचाते हैं। जनपद के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद ने ईएमटी की भूमिका को सराहनीय बताते हुए कहा कि दिन हो या रात, जब भी कोई परिवार मेडिकल इमरजेंसी से जूझ रहा होता है तो ईएमटी ही उम्मीद की पहली किरण बनकर पहुंचते हैं। आपातकालीन सेवाओं के असली हीरो यही लोग हैं। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. रजनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रामवीर शर्मा, ममता, साधना, रश्मि, राजू याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.