वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के स्किल सेंटर में इमरजेंसी मेडिसिन पर पांच दिवसीय कांफ्रेंस शुरू हुई। इस दौरान 'स्किल मेला' लगा। इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता ने किया। आयोजन सचिव प्रो. बिक्रम गुप्ता ने बताया कि इसका उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी उपचार के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के कौशल को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पांच विशेष कार्यशालाएं होंगी। स्किल मेले में को-डायरेक्टर प्रो. मनप्रीत सिंह, डॉ. कविता मीणा, डॉ. राजेश मीणा मौजूद थे।

हिंद...