जौनपुर, जून 26 -- जौनपुर, संवाददाता। भाजपा मछलीशहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय सीहीपुर पर हुई। इसमें आपातकाल स्मृति दिवस पर चर्चा की गई। समर्पण एवं वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की मूल भावना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे नई पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराएं, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति समाज सदैव जागरूक रहे। यह भी पढ़ें- आपातकाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस उन्होंने कहा कि संगठन की मज...