बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाना हो या फिर उन्हें राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अब जिले में नागरिक सुरक्षा नियंत्रक विभाग ने स्वयं सेवकों की भर्ती शुरू की है। अब तक 135 स्वयं सेवकों की भर्ती कर उन्हें सिविल डिफेंस के लिए प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। अपनी सेवाएं देने केलिए तैयार हुई स्वयं सेवकों की नई फौज तैयार है। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अनीता प्रताप कहती हैं कि क्षेत्रीय कार्यालय खुलने के बाद सिविल डिफेंस के लिए स्वयं सेवकों की भर्ती शहरी क्षेत्रों में की जा रही है। अब तक 135 वायलेंडियरों की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह वायलेंटियर किसी भी प्राकृतिक आपदा या फिर दुर्घटनाओं में लोगों की मदद के लिए अपनी सेवाएं देने में दक्ष हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल व कॉलेजो...