सीतामढ़ी, जून 25 -- शिवहर। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरूवार को 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उस समय आपातकाल लगाकर नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था और राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया गया था। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने बलिदान दिया। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने बांह में काला पट्टी बांध जताया विरोध भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान की भावन...