नोएडा, दिसम्बर 19 -- ग्रेटर नोएडा। जिला स्तरीय भारत युवा संसद का शुक्रवार को द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट में आयोजन हुआ। मुख्यातिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजय मयूख रहे। इस प्रतियोगिता में माय भारत पोर्टल के माध्यम से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर विचार प्रस्तुत किए। प्रथम रहे तीन प्रतिभागी अब अनिरुद्ध त्यागी, वेदांत व्यास तथा हर्षिता दरगन राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे, जिसका आयोजन विधानसभा में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...