सीवान, जून 26 -- सीवान, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी सीवान पश्चिमी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में आज आपातकाल की वर्षगांठ पर काला दिवस मनाते हुए शहर के महावीरी पथ स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष व बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य प्रो. अभिमन्यु सिंह के आवास से लेकर जेपी चौक तक मौन जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- भारत के इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जायेगा आपातकालकार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या के प्रतीक माने जाने वाले आपातकाल का विरोध करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन...