बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर युवाओं ने रखी बेबाक राय राजगीर डिग्री कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी जरूरी: वीरेंद्र फोटो: यूथ पार्लियामेंट: राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में शनिवार को यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का उद्घाटन करते वीरेंद्र कुमार सिंह व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इसका विषय 'आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' रहा, जिसमें करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरू...