पटना, जून 23 -- भाजपा ने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के विरोध में संविधान हत्या दिवस मनाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि 25 जून को पटना के ज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में लगभग 450 जेपी सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान किया जाएगा। दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें केंद्रीय एवं प्रदेशस्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस दिन को पूरे प्रदेश में 'संविधान हत्या दिवस' और 'काला दिवस' के रूप में मनाएगी। यह भी पढ़ें- आपातकाल के विरोध में संविधान हत्या दिवस मनाएगी भाजपा कार्यक्रम की प्रदेशव्यापी जिम्मेदारी पूर्व विधायक पवन जायसवाल को सौंपी गई है। प...