लोहरदगा, अप्रैल 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह, लोहरदगा में बुधवार को आपातकालीन सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा मौसम कुमार, दंत रोग के डा अनुभव कुमार, डा प्रेम प्रकाश सिन्हा ने आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में अस्पताल के एएनएम पैरामेडिकल कर्मियों और बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। डा मौसम कुमार ने कहा कि आपात कालीन सेवाओं में अस्पताल में बेहोशी की हालत में आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराएंगे, इसके लिए हमें हमेशा तत्पर रहना पड़ेगा। साथ ही आक्सीजन, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर की लगातार मॉनिटरिंग करनी पड़ेगी। कृत्रिम रूप से आक्सीजन सिलेंडर या आक्सीजन कंसंट्रेटर से मरीजों का जान बचा सकते हैं। इसके उपयोग और रखरखाव साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.