गढ़वा, मई 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। चिकित्सकीय सूझबूझ और त्वरित इलाज करते हुए परमेश्वरी मेडिकल सेंटर की सर्जिकल टीम ने तीन युवतियों की जान बचाई। उक्त तीनों महिलाएं रप्चर्ड एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (गर्भाशय के बाहर भ्रूण का फटना) और पेट के भीतर अत्यधिक खून बहने (हेमोपेरिटोनियम) जैसी गंभीर व जानलेवा स्थिति में अस्पताल लाई गई थीं। 20 से 25 वर्ष की उम्र की इन तीनों मरीजों की हालत बेहद नाजुक थी। डॉ. निशांत और डॉ. नीतू की विशेषज्ञ टीम ने अपने प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर इन जटिल और आपातकालीन ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। समय पर मिले इलाज के कारण तीनों मरीज अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। यह भी पढ़ें- विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस :मेडिकल कॉलेज की आईसीयू चौबीस घंटे अलर्ट आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में इस अस्पताल ...