नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, प्रमुख संवााददाता। होली की रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक जिला अस्पताल और बाल चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए आए, जिसमें अलग-अलग बीमारियों के मरीज थे। जिला अस्पताल में ही 210 मरीज इलाज के लिए आए, जिसमें 17 सड़क दुर्घटना और मेडिको लीगल के 54 मरीज थे। इसके अलावा झुलसने का एक मरीज, जहर खाने का एक मरीज इलाज के लिए आया। साथ ही 87 मरीज पेट दर्द, उल्टी, त्वचा एलर्जी, सांस, बुखार आदि बीमारियों के थे। 11 मरीज गंभीर बीमारियों के और सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल थे। इन मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। कुत्ता काटने के बाद एंटी रेबीज लेने वाले मरीजों की संख्या 40 रही। इन मरीजों को भी आपातकालीन विभाग में टीका लगाया गया। सामान्य दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या 200 से अधिक होती है। ...