सीतामढ़ी, मार्च 16 -- शिवहर। ईद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार को फतेहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राधेश्याम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों से पर्व शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने एवं मिलजुल कर पर्व मनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.