बदायूं, फरवरी 2 -- आसफपुर/फैजगंज, हिटी आसफपुर-बिसौली रोड पर सांड़ आपस में भिड़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दो सांड़ के संघर्ष के कारण सड़क से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और राहगीर इधर-उधर भागते नजर आए। भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण प्रेमपाल, अमरपाल, लवकेश और शिवम ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब गोवशं के कारण जान-माल का खतरा पैदा हुआ। पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही पर रोष जताया। एडीओ पंचायत भगवान सिंह शाक्य ने बताया कि प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीर है। क्षेत्र में नई गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद अभियान चलाकर सांड़ को वहां शिफ्ट किया जाएगा। गौशाला की देखभाल की जिम्मेदारी एक एनजीओ को सौंपी गई है, ताकि पशुओं की...